लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनी - नियाज़ हैदर

नियाज़ हैदरनियाज़ हैदर

4 min read · 12.4K reads

लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनी
ज़रा शबनम के अश्कों में भी देखूँ ज़िंदगी अपनी

हमें क्या ग़म कि हम इक ज़मज़मा-पर्दाज़-गुलशन थे
बहारों को हुई महसूस गुलशन में कमी अपनी

मुझे महफ़िल की नज़रों से नज़र आता है महफ़िल में
गवारा ख़ातिर-ए-रंगीं को है सादा-दिल अपनी

मिरे दिल की तरफ़ इक बार भेजी थी किरन उस ने
भुला दी चाँद ने उस रात से ताबिंदगी अपनी

जो रहबर कारवाँ को मंज़िलों के नाम पर लूटे
बता ऐ हम-सफ़र अच्छी नहीं क्या गुमरही अपनी

ये सब जाम-ओ-सुबू ख़ाली सवेरा तिश्ना-कामी का
कि अब कल के लिए रहने दे कुछ साक़ी-गरी अपनी

शराब ओ शाहिद ओ शहद-ए-तरन्नुम नश्शा-ए-इशरत
इन्हीं में परवरिश पाती रही है तिश्नगी अपनी

निगह गुस्ताख तेवर तुंद कौन आया सर-ए-महफ़िल
‘नियाज़’ आते ही तेरे फ़िक्र सब को हो गई अपनी
नियाज़ हैदर
About the poet

नियाज़ हैदर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नियाज़ हैदर

  1. धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुत - नियाज़ हैदर

    धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुतमिलेंगे छाँव ढूँढते बरहना-पा ख़ुदा बहुत

    12.4K reads
  2. दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिए - नियाज़ हैदर

    दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिएक्यूँ समुंदर को न साहिल की तरफ़ ले चलिए

    12.4K reads
  3. हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल में - नियाज़ हैदर

    हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल मेंआँखों से लहू का राग बहे तो जज़्ब हो किस पत्थर दिल में

    12.4K reads
  4. वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह से - नियाज़ हैदर

    वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह सेज़र्रात शब-ए-चराग़ हैं मेरी निगाह से

    12.4K reads
  5. वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गई - नियाज़ हैदर

    वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गईवो अदा जो सहर-ए-तमाम से भी सिवा करिश्मा दिखा गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like