दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिए - नियाज़ हैदर

नियाज़ हैदरनियाज़ हैदर

4 min read · 12.4K reads

दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिए
क्यूँ समुंदर को न साहिल की तरफ़ ले चलिए

आश्ना राज़-ए-हक़ीक़त से तभी होंगे हम
हर हक़ीक़त को जो बातिल की तरफ़ ले चलिए

उस की तल्वार की तारीफ़ सुनूँ मैं कब तक
पहले मुझ को मिरे क़ातिल की तरफ़ ले चलिए

मौत मंज़िल है मसीहा की तो फिर क्या कहना
ज़िंदगी को उसी महफ़िल की तरफ़ ले चलिए

काबा ओ दैर के गुमराहों का अंजाम ही क्या
यही बेहतर है उन्हें दिल की तरफ़ ले चलिए

लोग मुश्किल को जब आसानी की जानिब ले जाएँ
आप आसानी को मुश्किल की तरफ़ ले चलिए

सैर-ए-महताब बहुत ख़ूब सही फिर भी ‘नियाज़’
दिल को महताब-ए-शमाइल की तरफ़ ले चलिए
नियाज़ हैदर
About the poet

नियाज़ हैदर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नियाज़ हैदर

  1. धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुत - नियाज़ हैदर

    धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुतमिलेंगे छाँव ढूँढते बरहना-पा ख़ुदा बहुत

    12.4K reads
  2. हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल में - नियाज़ हैदर

    हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल मेंआँखों से लहू का राग बहे तो जज़्ब हो किस पत्थर दिल में

    12.4K reads
  3. लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनी - नियाज़ हैदर

    लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनीज़रा शबनम के अश्कों में भी देखूँ ज़िंदगी अपनी

    12.4K reads
  4. वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह से - नियाज़ हैदर

    वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह सेज़र्रात शब-ए-चराग़ हैं मेरी निगाह से

    12.4K reads
  5. वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गई - नियाज़ हैदर

    वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गईवो अदा जो सहर-ए-तमाम से भी सिवा करिश्मा दिखा गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like