धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुत - नियाज़ हैदर

नियाज़ हैदरनियाज़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

धूप ऐसी तेज़ धूप गर्म है फ़ज़ा बहुत
मिलेंगे छाँव ढूँढते बरहना-पा ख़ुदा बहुत

ये राह बे-कनार बे-पनाह ख़िज्र की फ़ुगाँ
बहुत मिली थी ज़िंदगी मगर मिली ज़रा बहुत

ख़ज़ाँ नसीब दौर में बहार की तसल्लियाँ
मगर वो दिल जिसे है ख़ार-ओ-ख़स का आसरा बहुत

उन्हें ख़बर करो कि शाम-ए-हिज्र आ रही है फिर
जिन्हें वफ़ा-ए-अहद पर ग़ुरूर ओ नाज़ था बहुत

फ़रेब-ए-आरज़ू पे और ए‘तिबार के लिए
उठाओ जाम वक़्त कम है वक़्त हो चुका बहुत
नियाज़ हैदर
About the poet

नियाज़ हैदर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नियाज़ हैदर

  1. दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिए - नियाज़ हैदर

    दिल के वीराने को महफ़िल की तरफ़ ले चलिएक्यूँ समुंदर को न साहिल की तरफ़ ले चलिए

    12.4K reads
  2. हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल में - नियाज़ हैदर

    हम नग़्मा-सराई कैसें करें बेदाद-गरों की महफ़िल मेंआँखों से लहू का राग बहे तो जज़्ब हो किस पत्थर दिल में

    12.4K reads
  3. लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनी - नियाज़ हैदर

    लब-ए-गुल की हँसी देगी न तुम को रौशनी अपनीज़रा शबनम के अश्कों में भी देखूँ ज़िंदगी अपनी

    12.4K reads
  4. वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह से - नियाज़ हैदर

    वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह सेज़र्रात शब-ए-चराग़ हैं मेरी निगाह से

    12.4K reads
  5. वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गई - नियाज़ हैदर

    वो निगाह-ए-चश्म-ए-तिलिस्म-गर मुझे देखते ही लजा गईवो अदा जो सहर-ए-तमाम से भी सिवा करिश्मा दिखा गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like