तुम ही बतलाओ मैं क्या हूँ - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

खुदा हूँ, आदमी हूँ, देवता हूँ
मशीनों! तुम ही बतलाओ मैं क्या हूँ

समुंदर में भी शोले उग रहे हैं
ये किस मौसम में, मैं पैदा हुआ हूँ

कभी शायद कोई सोचेगा मुझको
अभी तक तो नहीं सोचा गया हूँ

मैं सब कुछ तो नहीं लफ़्ज़ों में अपने
बहुत कुछ ज़हन में बिखरा हुआ हूँ

मुझी पर ख़ुद मेरी हस्ती गिराँ है
मैं अपने बोइन से दोहरा हूँ

जो होठों पर अभी आई नहीं है
मैं उस आवाज़ का एहसास सा हूँ

कोई ऐ काश! इस आँधी को रोके
बड़ी मुश्किल से मैं यकज़ा हुआ हूँ
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads