कर चुकी आँख बहुत खून को पानी, साहब - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

लोग हिज़यान* को देते हैं मआनी, साहब
रास आई न हमें सादा-बयानी, साहब

रास्ता भूल गए लोग घने जंगल में
किसने ये दिन में सुनाई है कहानी, साहब

सर पे सूरज है मगर ढूँढ़ रहे हैं अब भी
हम क़यामत में क़यामत की निशानी, साहब

आओ अब धूप में रूमाल सुखा लें अपने
कर चुकी आँख बहुत खून को पानी, साहब

अगले मौसम में बहुत फूल खिले थे, अब क्या
बंद भी कीजिए मरसिया-ख़्वानी*, साहब

जानते हैं कि नहीं जानते कुछ भी यानी
ख़ल इक हम पे हुई हेच-मदानी*, साहब
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads