कल के बाज़ार में जिसकी क़ीमत न हो - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

कल के बाज़ार में जिसकी क़ीमत न हो
ऐसा अंदोख़्ता* क्या बचाए कोई
ख़ुद को अब इस तरह ख़र्च करता हूँ मैं
जैसे माले-गनीमत* लुटाए कोई

तेज़ आँधी सही, घुप अंधेरा सही
फिर भी अपने दरीचे खुले छोड़ दो
घर से बिछुड़ा हुआ, घर को भूला हुआ
क्या ख़बर है यहाँ आ ही जाए कोई

नर्म मख़मल-सा जब तक मैं फैला रहा
मुझको पैरों तले ख़ूब रौंदा गया
अब की शीशा हूँ राहों में बिखरा हुआ
पा-बरहना* यहाँ, अब न आए कोई

नीचे धरती की चादर सुलगती हुई
सर पे सूरज का गोला दहकता हुआ
दरमियाँ में ख़ला* कोई बादल न छत
तुम ही सोचों कहाँ सर छिपाए कोई

हर बुने-मू* से दिन-रात बहता हुआ
जून के तुंद सूरज का सैचाल-सा*
किस बुलंदी पे जाकर हवा मर गई
अब कहाँ जिस्म अपना सुखाए कोई
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads