ऐसे सपने कौन बुने - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

शहर बरहना*, गुंग पड़े हैं, सूने करघे, कौन बुने
जितने धागे टूट गए हैं,उतने धागे कौन बुने

जिस्मों पर पौशाक हो लेकिन आँखें नंगी बेहतर हैं
जिनको रोज उधड़ना ठहरा, ऐसे सपने कौन बुने

पहला धागा ठीक पड़ा था, आगे आए झोल-ही-झोल
कौन उधेड़े दुनिया तुझको, नए सिरे से कौन बुने

कुनबे वाले अच्छे हैं, पर खोट जो है सो हममें है
अपने आपको धोखा देकर झूठे सपने कौन बुने

नर्म मुलायम ज़ानू* जैसे लगते थे सर रखते ही
रंग-बिरंगे रेशम से अब वैसे तकिए कौन बुने

जाने वाले छोड़ गए उलझाव हमारे हिस्से का
कौन निकाले अपनी राहें, अगले रस्ते कौन बुने
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads