ज़बान-ए-उर्दू - नज़्म

निसार कुबरा अज़ीमाबादीनिसार कुबरा अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

जहाँ पहोंचे हिन्दोस्तानी वहाँ पहुँची ज़बाँ उर्दू

मुरक्कब हर ज़बाँ से बन गई शीरीं ज़बाँ उर्दू

निकल कर हिन्द से पहुँची ये अमरीका और अफ़्रीक़ा

समझ लेते हैं हर मुल्कों के बाशिंदे ज़बाँ उर्दू

गई ये चीन-ओ-जापान और गई यूरोप के मुल्कों में

रहा जो चंद दिन हिन्द में हुई उस की ज़बाँ उर्दू

समुंदर पार हो कर ये गई सहरा-नशीनों में

हमारी है बहुत आसान और शीरीं ज़बाँ उर्दू

न पूछो उस की वुसअ'त को कहाँ से है कहाँ पहुँची

तरक़्क़ी ख़ुद-बख़ुद ये करने वाली है ज़बाँ उर्दू

पली है प्यार-ओ-उलफ़त में ये हिन्दू और मुसलमाँ के

तो फिर क्यूँ ख़ार हो नज़रों में ये प्यारी ज़बाँ उर्दू

मिटाना चाहिए उस को न नफ़रत और ग़फ़लत से

निशानी उलफ़त-ओ-मिल्लत की है बे-शक ज़बाँ उर्दू

निसार कुबरा अज़ीमाबादी
About the poet

निसार कुबरा अज़ीमाबादी

जन्म : पटना, बिहार संबंधी : रशीद-उन-निसा (माता)

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथ