न बाज़ आए तुम अपनी हाँ कहते कहते

निसार कुबरा अज़ीमाबादीनिसार कुबरा अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

न बाज़ आए तुम अपनी हाँ कहते कहते

मगर थक गई ये ज़बाँ कहते कहते

ज़बरदस्ती ज़िद ने किया दिल को ज़ख़्मी

जिगर शक़ हुआ हाँ में हाँ कहते कहते

बचे ख़ूब बातिल की आराईयों से

हर इक बात पर अल-अमाँ कहते कहते

किसी की न देखी कभी मेहरबानी

ज़बाँ थक गई मेहरबाँ कहते कहते

उभरती गईं ता'न-ओ-तिश्ना से क़ौमें

निशाँ बन गया बे-निशाँ कहते कहते

हमें तुम ने आख़िर कहीं का न रक्खा

ज़माने की नैरंगियाँ कहते कहते

न तफ़रीक़ कुछ दोस्त दुश्मन में रक्खी

हुए बद-गुमाँ बद-गुमाँ कहते कहते

किया शौक़ ने रोज़-ए-रौशन में ज़ाहिर

खुला राज़-ए-बातिन निहाँ कहते कहते

लगे हाथ मलने ज़माने के ग़ाफ़िल

हुई ख़त्म जब दास्ताँ कहते कहते

इसी तरह आया है राह-ए-अमल पर

जहाँ का हर इक कारवाँ कहते कहते

मगर तुम न समझे नसीहत किसी की

ज़मीं बन गई आसमाँ कहते कहते

न मायूस हो क़ौम से अपनी 'कुब्रा'

कि टल जाएगी ये ख़िज़ाँ कहते कहते

निसार कुबरा अज़ीमाबादी
About the poet

निसार कुबरा अज़ीमाबादी

जन्म : पटना, बिहार संबंधी : रशीद-उन-निसा (माता)

View profile & all 8 Poems / Stories

More from निसार कुबरा अज़ीमाबादी

  1. उसी की नूर-अफ़्शानी ज़मीं से आसमाँ तक है

    उसी की नूर-अफ़्शानी ज़मीं से आसमाँ तक हैनिगहबानी जहाँ की उस हक़ीक़ी पासबाँ तक है

    12.4K reads
  2. निसार कुबरा अज़ीमाबादी के शेर

    क्यूँ इशारा है उफ़ुक़ पर आज किस की दीद हैअलविदा'अ माह-ए-रमज़ाँ वो हिलाल-ए-ईद है

    12.4K reads
  3. ज़बान-ए-उर्दू - नज़्म

    जहाँ पहोंचे हिन्दोस्तानी वहाँ पहुँची ज़बाँ उर्दूमुरक्कब हर ज़बाँ से बन गई शीरीं ज़बाँ उर्दू

    12.4K reads
  4. हिन्दू मुस्लिम इत्तिहाद - नज़्म

    हिन्द हिन्दोस्तान वालो तुम ऐ हिन्दू मुसलमानोतुम्ही आपस के कुल झगड़ों को बे-खटके मिटा सकते

    12.4K reads
  5. याद-ए-हाली - नज़्म

    पानीपत में है जश्न-ए-सद-सालाआज फिर ताज़ा याद-ए-हाली है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like