हिज्र के पर भीग जाएँ - नज़्म

निसार कुबरा अज़ीमाबादीनिसार कुबरा अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

कहाँ तक ख़ेमा-ए-दिल में छुपाएँ

अपनी आसों और प्यासों को

कहाँ तक ख़ौफ़ के बे-शक्ल सहरा की हथेली पर

कुरेदे जाएँ आँखें और

लकीरें रौशनी की फिर न बन पाएँ

हम इंसाँ हो के भी साए की ख़ुश्बू को तरस जाएँ

चलो इक दूसरे की ख़्वाहिशों की धूप में

जलते हुए आँगन की वीरानी में आँखें बंद कर लें और बरस जाएँ

यहाँ तक टूट कर बरसें कि पानी

वस्ल की मिट्टी में ख़ुश्बू गूँध ले और फिर सरों तक से गुज़र जाए

ज़मीन से आसमाँ तक एक ही मंज़र सँवर जाए

हमारे रास्तों पर आसमाँ अपनी गवाही भेज दे

ख़ुश्बू बिखर जाए

ज़मीं पाँव को छू ले

चाँदनी दिल में उतर जाए

हवा गर हिज्र की साज़िश में हिस्से-दार बन कर दरमियाँ आए

हिज्र के पर भीग जाएँ और

हवा पानी में मिल जाए

निसार कुबरा अज़ीमाबादी
About the poet

निसार कुबरा अज़ीमाबादी

जन्म : पटना, बिहार संबंधी : रशीद-उन-निसा (माता)

View profile & all 8 Poems / Stories

More from निसार कुबरा अज़ीमाबादी

  1. उसी की नूर-अफ़्शानी ज़मीं से आसमाँ तक है

    उसी की नूर-अफ़्शानी ज़मीं से आसमाँ तक हैनिगहबानी जहाँ की उस हक़ीक़ी पासबाँ तक है

    12.4K reads
  2. न बाज़ आए तुम अपनी हाँ कहते कहते

    न बाज़ आए तुम अपनी हाँ कहते कहतेमगर थक गई ये ज़बाँ कहते कहते

    12.4K reads
  3. निसार कुबरा अज़ीमाबादी के शेर

    क्यूँ इशारा है उफ़ुक़ पर आज किस की दीद हैअलविदा'अ माह-ए-रमज़ाँ वो हिलाल-ए-ईद है

    12.4K reads
  4. ज़बान-ए-उर्दू - नज़्म

    जहाँ पहोंचे हिन्दोस्तानी वहाँ पहुँची ज़बाँ उर्दूमुरक्कब हर ज़बाँ से बन गई शीरीं ज़बाँ उर्दू

    12.4K reads
  5. हिन्दू मुस्लिम इत्तिहाद - नज़्म

    हिन्द हिन्दोस्तान वालो तुम ऐ हिन्दू मुसलमानोतुम्ही आपस के कुल झगड़ों को बे-खटके मिटा सकते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like