साया - निशांत मिश्रा

निशांत मिश्रानिशांत मिश्रा26 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

भरोसा था जिन पर,
मुसीबत में साथ छोड़ा,
एक अपना साया ही था,
जो तब भी साथ था,
सब अपने धकेल रहे थे मुझे,
अंधेरों की ओर,
एक अपना साया ही,
दिखा रहा था उजाला मुझे,
अंधेरों से,
न मेरा वजूद नज़र आता, न साये का,
यही तो वजह थी,
मुझे उजाला दिखाने की,
रहता गर उजालों में मेरा वजूद,
मेरा साया भी तभी, साथ नज़र आता...
निशांत मिश्रा
About the poet

निशांत मिश्रा

View profile & all 10 Poems / Stories