इतना हुआ बस - निर्मल शुक्ल

निर्मल शुक्लनिर्मल शुक्ल

4 min read · 12.4K reads

रेत की भाषा
नहीं समझी लहर
इतना हुआ, बस !

बस प्रथाओं में रहो उलझे
यहाँ ऐसी प्रथा है
पुतलियाँ कितना कहाँ
इंगित करेंगी यह व्यथा है

सिलसिले
स्वीकार -अस्वीकार के
गिनते हुए ही
उंगलियाँ घिसतीं रहीं हैं
उम्र भर
इतना हुआ, बस !

जो कि अपना नाम तक भी
ले नहीं सकते सिरे से
लापता होते पते वे
ढूँढ़ते हैं सिरफिरे से

बेतुकी
उम्मीद के भी
हाथ फूले पाँव सूजे
बाँह रखकर कान पर
सोया शहर
इतना हुआ, बस !

दूध से उजले धुले सम्बन्ध
सब लिखते रहे हैं
किन्तु इस परिदृश्य में
वे बिंदु से दिखते रहे हैं

उद्दरण हैं
आज भी जो
रंग की संयोजना के
टूट कर दुहरा गई
उनकी कमर
इतना हुआ, बस !
निर्मल शुक्ल
About the poet

निर्मल शुक्ल

View profile & all 11 Poems / Stories

More from निर्मल शुक्ल

  1. अब है सुर्ख कनेर - निर्मल शुक्ल

    ३ फरवरी १९४८ को जनपद लखनऊ (उ.प्र.) के ग्राम पूरबगाँव, बक्शी का तालाब में जन्मे निर्मल शुक्ल जी सेवा-निवृति के बाद लखनऊ में स्थाई रूप से आ बसे हैं। गीत साधना को पूरी निष्ठा से करने वाले इस गीतकार की रचनाएँ परंपरा, प्रयोग एवं प्रगति को सुन्दर ढंग से समोए हुए हैं । आपके गीत, नवगीत, दोहा, मुक्तक आदि बीसवीं सदी के श्रेष्ठ गीत, हिन्दी के मनमोहक गीत, काव्य मंजूषा, समकालीन दोहे, धूप के संगमरमर, गीत-नवांतर, उत्तरायण, शब्दपदी, ढाई आखर आदि महत्वपूर्ण शतकाधिक समवेत काव्य संकलनों एवं लब्ध प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । अब तक रही कुँवारी धूप, अब है सुर्ख कनेर, एक और अरण्य काल, नील वनों के पार (सभी नवगीत संग्रह) अभी तक आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। उत्तरायण साहित्य संस्थान की वर्ष १९९४ में स्थापना कर आप संस्थान की मुख्य पत्रिका ’उत्तरायण’ का विधिवत संपादन कर रहे हैं । उ.प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निराला पुरस्कार सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थानों द्वारा अनेक मानद उपाधियों एवं साहित्यिक सम्मानों से आपको विभूषित किया जा चुका है।सम्पर्क :

    12.4K reads
  2. खिली सुनहरी सुबह - निर्मल शुक्ल

    यह गीत अधूरा है, आपके पास हो तो कृपया आप इसे पूरा कर देंखिली सुनहरी

    12.4K reads
  3. अर्थ बदल दूँ काश का - निर्मल शुक्ल

    सुबह-सुबह की धूप बना लूँभर दूँ रंग पलाश का ।

    12.4K reads
  4. आलाप - निर्मल शुक्ल

    बिखरे दाने धूप के ।खोल गया

    12.4K reads
  5. मेंहदी कब परवान चढ़ेगी - निर्मल शुक्ल

    है तो बस, माली की चिंताकब पौधों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like