अर्थ बदल दूँ काश का - निर्मल शुक्ल

निर्मल शुक्लनिर्मल शुक्ल

3 min read · 12.4K reads

सुबह-सुबह की धूप बना लूँ
भर दूँ रंग पलाश का ।

मन हिरना को हंस बना लूँ
छू लूँ पंख प्रकाश का ।

सोनी हल्दी सनी हथेली
कुमकुम की सौगंध
रह-रह कर आमंत्रित करती
नेहानुत अनुगंध

मन को पावन नीर बना लूँ
तन को हिम कैलाश का ।

कोई परिचित लहरों जैसा
लेता है आलाप
खोता, उतरता लय धुन में
स्वप्नों में चुपचाप

मन है उसको मेघ बना लूँ
अधरों के आकाश का ।

जी करता है अर्पित कर दूँ
कोरों का सब नीर
जैसे सागर के आँगन में
नदिया हारे पीर

मनभावन अनुमान बना लूँ
अर्थ बदल दूँ काश का ।
निर्मल शुक्ल
About the poet

निर्मल शुक्ल

View profile & all 11 Poems / Stories

More from निर्मल शुक्ल

  1. अब है सुर्ख कनेर - निर्मल शुक्ल

    ३ फरवरी १९४८ को जनपद लखनऊ (उ.प्र.) के ग्राम पूरबगाँव, बक्शी का तालाब में जन्मे निर्मल शुक्ल जी सेवा-निवृति के बाद लखनऊ में स्थाई रूप से आ बसे हैं। गीत साधना को पूरी निष्ठा से करने वाले इस गीतकार की रचनाएँ परंपरा, प्रयोग एवं प्रगति को सुन्दर ढंग से समोए हुए हैं । आपके गीत, नवगीत, दोहा, मुक्तक आदि बीसवीं सदी के श्रेष्ठ गीत, हिन्दी के मनमोहक गीत, काव्य मंजूषा, समकालीन दोहे, धूप के संगमरमर, गीत-नवांतर, उत्तरायण, शब्दपदी, ढाई आखर आदि महत्वपूर्ण शतकाधिक समवेत काव्य संकलनों एवं लब्ध प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । अब तक रही कुँवारी धूप, अब है सुर्ख कनेर, एक और अरण्य काल, नील वनों के पार (सभी नवगीत संग्रह) अभी तक आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। उत्तरायण साहित्य संस्थान की वर्ष १९९४ में स्थापना कर आप संस्थान की मुख्य पत्रिका ’उत्तरायण’ का विधिवत संपादन कर रहे हैं । उ.प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ के निराला पुरस्कार सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थानों द्वारा अनेक मानद उपाधियों एवं साहित्यिक सम्मानों से आपको विभूषित किया जा चुका है।सम्पर्क :

    12.4K reads
  2. खिली सुनहरी सुबह - निर्मल शुक्ल

    यह गीत अधूरा है, आपके पास हो तो कृपया आप इसे पूरा कर देंखिली सुनहरी

    12.4K reads
  3. आलाप - निर्मल शुक्ल

    बिखरे दाने धूप के ।खोल गया

    12.4K reads
  4. मेंहदी कब परवान चढ़ेगी - निर्मल शुक्ल

    है तो बस, माली की चिंताकब पौधों में

    12.4K reads
  5. महक नहीं आती काँटों से - निर्मल शुक्ल

    पटा रहा दिन सन्नाटों सेऐसे में अनुवाद करें क्या

    12.4K reads