औरत - निर्मला सिंह

निर्मला सिंहनिर्मला सिंह8 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

उसमें एक नहीं
चारों दिशाएँ हैं
जब उठती है
तब पूरब,
जब सोती है
तब पश्चिम,
दिन भर खटती चलती है,
उत्तर और दक्षिण-सी,
सृष्टि के इस छोर से
उस छोर तक,
वह और कोई नहीं
तुम्हारी माँ है,
बहिन है,
पत्नी है।
निर्मला सिंह
About the poet

निर्मला सिंह

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like