विषुवत रेखा - निर्मला सिंह

निर्मला सिंहनिर्मला सिंह8 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

सूर्य पैंतालीस डिग्री का
कोण बनाता है
मुझ पर
क्योंकि मैं कभी
कर्क रेखा बन जाती हूँ
तो कभी मकर रेखा,
नहीं बन पाई अब तक
एक बार भी विषुवत् रेखा
जो बाँट दे
ज़िन्दगी को दो बराबर भागों में,
सुख-दुख की
जहाँ उगते हों सुख के
सदाबहार वन
पड़ती हो खुशियों की
चमकती धूप
वृक्षों की फुन्गियों पर।
निर्मला सिंह
About the poet

निर्मला सिंह

View profile & all 8 Poems / Stories