वृत्त - निर्मला सिंह

निर्मला सिंहनिर्मला सिंह8 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

मैंने एक वृत्त बनाया
छोटा लगा
दूसरा बनाया
छोटा लगा
लक्ष्य बिंदु के चारों ओर बनाये
सभी वृत्त
छोटे लगे
अब मैंने वृत्त बनाने छोड़ दिये हैं
लक्ष्य बिंदु तक पहुंचने के लिए
चारों ओर से अनगिनत रेखाएं खींचनी शुरू कर दी हैं।
निर्मला सिंह
About the poet

निर्मला सिंह

View profile & all 8 Poems / Stories