शेयर - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

5 min read · 12.4K reads

शेयर एक सपना था
अमावस्या में पूरा खिला चाँद था
सीढ़ी बादलों तक पहुँचने की

लोग हड़बड़ाए एक दूसरे को धकियाते
चढ़ रहे थे तेज़ी से
औरतों ने उतार दिए बिछुए
देगची चूल्हे पर चढ़ी
उनके चेहरे दमक रहे थे उत्सुकता से उछाह से

फिर हुआ यह कि सीढ़ी के टूटे हत्थे
लोग भदभद गिरे
आश्चर्य से शर्मिंदगी से भाईचारे से
ताकते एक-दूसरे को
पता चला कि पूरा मुल्क चढ़ा हुआ था

मेरे ख्याल में दोस्तों
महात्मा गाँधी के बाद
यह शेयर ही था जिसने दांडी मार्च किया
पनवारी के छप्पर से
मल्टी स्टोरी फ्लैटों तक

कोई नहीं ख़रीद रहा जमीन
कोई नहीं ख़रीद रहा बर्तन
जैसे कोई चुम्बक हो
जैसे कोई सोख़्ता हो
खींच ले गया सारी सियाही

इन स्याह चेहरों के बीच
प्रधानमंत्रीजी दिखते हैं
भोले और भले
(भले ही रोम फुँके या जले)
वित्त मंत्री भी मुस्कुरा रहे हैं
दाढ़ी सहलाते हुए
मानो वहाँ न हो कोई तिनका


रचनाकाल : 1993
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी