पृथ्वी खोलती है पुराना एल्बम - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

जब कही कुछ नहीं होता
एक शांत नीली झील मे सुस्ताती है
सारी हलचलें
वक़्त झिरता है धीमे झरने-सा

पृथ्वी खोलती है पुराना एल्बम

जगह-जगह आँसुओं के और ख़ून के धब्बे है उस पर
अनगिनत वारदातें घोड़ों की टापें
धूल और बवंडर के बीच
याद करती है पृथ्वी
वे तारीख़ें
साफ़ किया है जिन्होंने उसकी देह पर का कीचड़
धोया है मुँह बहते पसीने से

याद करेगी पृथ्वी अभी कई चीजें और
और कई चेहरे


रचनाकाल : 1991
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like