बसरा बगदाद में - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

6 min read · 12.4K reads

खाने की मेज़ पर जब मैं सलाद सजा रही हूँ
बसरा बगदाद में टामहाक मिसाइलों की
बारिश हो रही है
बारिश की आँच मेज़ से गुज़रकर
मेरी शिराओं में फैल रही है I

घुटनों पर झुकी आईशा मिस्लेह
बीमार बेटी के लिए दुआ माँगना छोड़
ख़ैर माँग रही है अल्लाह से
इराकी सैनिकों की

आस्त्रा मुहम्मद का बेटा
जंग के शुरू होने से जो कुछ घंटों पहले जन्मा है
जिसकी आँखे खाड़ी के पानी सी नीली और
ख़ुशगवार हैं
उसकी माँ उसे लिए बिना ही घर चली आई है
बाकी बच्चों की ख़ैर ख़बर लेने
कितना वहशी है यह नरसंहार !
मैं बड़बड़ाती हूँ और जूठे बर्तनों को नल के नीचे
रखती हूँ ।

युद्ध और लूट जैसे बर्बर शब्दों के बीच
वे रखते हैं -
हवा और फूल जैसा एक शब्द
मुक्ति
झुठलाती हैं जिसे ख़ून में भीगी इराकी स्त्रियों और
बच्चों की निर्दोष देहें
गठबंधन सेना के प्रति उनकी बेपनाह नफरत
और अविश्वास

सभ्यता के उच्चतम शिखर पर पहुँचकर भी
महाबली !
गया नहीं तुम्हारा शिकारीपन
एक के बाद एक कितने आखेट ?
मैं सिहर उठती हूँ । मेरे सामने मेज़ पर
टामहाक मिसाइलों की बारिश में बहता है रक्त

                       
 रचनाकाल : 2003
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ