बीज-2 - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

यह बीजों की
यात्रा का मौसम है

पक कर फूट रहे हैं सेमल
रेशम की तरह मुलायम
बगुलों से झक्क सफ़ेद पंख लिए
हवा में तैर रहे हैं बीज

एक जंगल से दूसरे जंगल
एक पहाड़ से दूसरे पहाड़

एक ही फल के कई-कई बीज
अलग-अलग उड़ते हुए
नहीं जान पाते
कि वे कितनी दूरी तय करेंगे
उगेंगे कहाँ किस मिट्टी में
जानते हैं इतना
जहाँ भी उगेंगे
एक जैसे पत्ते
एक जैसे होंगे फूल
फलेंगे एक ही मौसम में ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like