तरणीसी बेटियाँ - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

सर्द कठोर रातों में
रूई-सा अहसास हैं
पल-पल फिसलते समय चक्र में
स्थाई आभास हैं,
जब साया भी दृश्य न हो
तब पास हैं
 हृदय के तम में प्रकाश हैं
सोन चिरैया-सी हैं
फूलों की वास हैं
उथले-गहरे भव सागर में
तरणी-सी हमारे पास हैं बेटियाँ।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like