स्वप्न - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

आज अनायास हवाओं में
सुखद तरंगें प्रवाहित हो रहीं हैं,
आज अनायास दिशायें
सर्वत्र प्रकाशित हो रहीं हैं।
आज एक अनाथ बच्चें को
मातृत्व का साया मिल गया
काँपती बूढ़ी अस्थियों को
युवा सहारा मिल गया
हाँ! आज/ मानव से मानव के
हृदय मिल रहें हैं
हाँ! आज/ पाषाणों के उद्यान में
मानवता के पुष्प खिल रहें हैं
हाँ/ आज क्षितिज पर
धरती नभ सचमुच मिल रहें हैं
मैं तब तक न जागूँ
हे प्रभु!
जब तक ये स्वप्न सत्य न हो जाये
मैं तब तक न जागूँ
जब तक मानव में मानवता
समाहित न हो जाये
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like