फागुन की हवाओं में - 2 - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

क्षितिज का रंग, पुनः
सुनहरा होने लगा है
फूल, चिड़ियां, हवा, बादल
जो हो गये थे अपरिचित्-से
उनसे नाता अब, पुनः
गहरा होने लगा है
गाती थी कोयल
भावनाओं की शाख पर
बैठ कर कभी/ यूँ ही
आज उसके स्वर से
जीवन का सवेरा होने लगा है
न हों बातें अब
साँझ की/सूर्यास्त की
ठहराव की/ समाप्ति की
फागुन की हवाओं में रंगों का
अजब-सा घेरा होने लगा है
आम्र, महुए, पुष्पों की गंध से सराबोर
ओ ! मेरे विस्मृत् पथ
अब तू पुनः
मेरा होने लगा है।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like