नन्हा बीज - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

गमले में दबा नन्हा बीज
अपनी कोख से निकलने वाले शिशु को
बाहर नहीं आने देना चाहता
वह अपने पुरखों की दुनिया से
उस समय से वाकिफ़ है
जब वह उनकी कोख में था
उसने देखा था कैसे उनके
हरे-भरे पत्तों, पुश्पों, कलिकाओं को कुचला गया
कैसे उन्हंे धूप में छोड़ दिया गया
सूखने के लिए यूँ ही
मानवता चित्कार उठी जब
उनके निर्जीव तन को जलाया गया
नन्हा बीज अब भी भयभीत है
अपनी कोख से उपजने वाले
शिशु के लिए।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like