कदाचित् - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

कदाचित्
आओगे तुम
एक दिन/ मुझे पता है
चलेंगी आँधियाँ
बरसेगी आग चहुँ ओर
तुम आओगे/ पूर्व की भाँति
तुम्हारे नेत्रों से निकलने वाले
प्रकाश पुँज से
पिघलेगी बर्फ
जो सर्द कठोर हो कर
ऊँचे पहाड़ों पर
जहाँ नही जातीं मानवीय भावनायें
कठोर, सफेद चादर हटेगी एक दिन
कल-कल करती नदी के जल-सा
निर्मल/ तुम्हारा अक्स
शिशु की भाँति कोमल/तुम्हारे हाथ
तोड़ेंगे पहाड़ों पर जमीं बर्फ
आओगे तुम एक दिन
मुझे पता है।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like