इन दिनों - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

धूसर भूमि
सूख कर पीली पड़ चुकी घास
क्वार की युवा धूप में
सिहरन भरी हवाओं का स्पर्श
लुप्तप्राय घास से चहक उठी हैं
उम्मीद की नन्हीं कोंपले
कार्तिक माह
भोर की निस्तब्ध बेला में
ओस की नन्हीं मोतियों से कर श्रृंगार
नन्हीं कोपलें चहक उठी हैं
दूर-दूर तक विस्तृत धान के खेतों में
लहलहा उठी हैं हरी बालियाँ
महक-महक उठा है हवाओं का वजूद
कोहरे का झीना आवरण
असमर्थ हो रहा है सृश्टि के सौन्दर्य को ढँकने में
गुनगुनी धूप के संसर्ग से
सुनहरी होने लगी हैं धान की बालियाँ
पकने लगे हैं स्वप्न
धान की गाँछों भरे खलिहान
अगहन के सर्द दिनों मे
गरमाहट से भरने लगे हैं
नये चावल की भीनी महक से
लहक-महक उठी है गाँव की हवायें
धान के सुनहरे दानों से
भर गयी हैं डेहरियाँ
स्वर्णिम नवगाछ की पुआल
बन जायेंगी गर्म बिछौने
पूस की ठंड रातों में / इन दिनों।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like