अवस्था - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

क्या यह वही पुष्प है?
जिसमें कभी रंगत थी, खुशबू थी, बहार थी।
क्या यह वही पुष्प है ?
जिसने कभी
उद्यानों को अलंकृत करने में
अपना सर्वस्व खो दिया
और अब जब माली ने उठा कर
निष्ठुरता पूर्वक
सड़क पर फेंका तो
मैंने उठा कर उसे दो बूँद आँसू दे दिया
इसके अतिरिक्त मेरे पास था ही क्या ?
फूल को किनारे रख
मैं चल पड़ी।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like