अम्मा सहेजती है - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

भरी दुपहरी से
अम्मा लौट आयी देहरी से
तकती राह, मन में एक चाह
सूप भर घर-आँगन
सजाती-सवाँरती रहती है मगन
फटकती है इच्छायें
बचा लेती है नेह बन्धन
पुराने दिन-पुरानी रातें
फेंक आती है घूरे पर
अम्मा सहेजती है रिश्ते-नाते
करती है मुंडेर पर गौरैया से...
आँगन में तुलसी से... ढेर-सी बातें
बातें मन की... बातें अर्न्तमन की...
नयी भोर की लाली में
अम्मा सजाती है घर
मंदिर की घंटियों से अशीशते हैं उसके स्वर
भरी दुपहरी में...
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like