अब और नही - 2 - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

आज यह पराजित न होगी
न होगी आहत
जब भी इसकी देह में
ढूँढोगे कुछ भी
वह अपना प्रेम समर्पित कर देगी तुम्हे
तुम्हारे नेत्रों में जलते दानवी अंगारे
जब भी उसके जिस्म को जलायेंगे
वह तुम्हे प्रेम का पाठ पढ़ाने को तत्पर हो जायेगी
बहुत सह लीं इसने
तुम्हारी भूलें व अज्ञानता
अब और नही... और नही... और नही...
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like