तुम नहीं साथ तो फिर याद भी आते क्यूँ हो - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

तुम नहीं साथ तो फिर याद भी आते क्यूँ हो
इस कमी का मुझे एहसास दिलाते क्यूँ हो

डर जमाने का नहीं दिल में तुम्हारे तो फिर
रेत पर लिखके मेरा नाम मिटाते क्यूँ हो

दिल में चाहत है तो काँटों पे चला आयेगा
अपनी पलकों को गलीचे सा बिछाते क्यूँ हो

हमपे उपकार बहुत से हैं तुम्हारे,माना
उँगलियों पर उसे हर बार गिनाते क्यूँ हो

जाने कब इनकी ज़ुरूरत कहीं पड़ जाए तुम्‍हें
यूं ही अश्‍कों को बिना बात बहाते क्यूँ हो

ज़िन्दगी फूस का इक ढेर है इसमें आकर
आग ये इश्‍क की सरकार लगाते क्यूँ हो

मुझको मालूम है तुम दोस्त नहीं, दुश्मन हो
अपने खंजर को भला मुझसे छिपाते क्यूँ हो

प्यार मरता नहीं नीरज है पता तुमको भी
फिर भी मीरा को सदा ज़हर पिलाते क्यूँ हो
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like