तेरे आँगन में जा बरसता हूँ - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

2 min read · 12.4K reads


याद जब भी तुझे मैं करता हूँ
नीम के फूल-सा, महकता हूँ

कुछ कमी है हमारे मिलने में
क्यों भला मिलके भी, तरसता हूँ

चाहे जो भी मैं रास्ता पकडूँ
तेरे ही दर पे जा ठहरता हूँ

बिन तुम्हारे सूक़ूँ नहीं दिल में
हर किसी से मैं, जा उलझता हूं

इससे बढ़कर खुशी नहीं कोई
तू हो जब साथ, मैं चहकता हूँ

मैं हूँ टुकड़ा इक अब्र का नीरज
तेरे आँगन में जा बरसता हूँ
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like