सूखे पेड़ों पे फूल आते हैं - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

आप जब टकटकी लगाते हैं
सूखे पेड़ों पे फूल आते हैं

कान में बाँसुरी सी बजती है
आप जब नाम से बुलाते हैं

तेरे मिलने का भरोसा जिनको
वो हवाओं में उड़ते जाते हैं

मत सुनाऐं कहानियाँ झूठी
आप के होंठ लरज जाते हैं

तुझे भूले नहीं वो लोग बता
जा के गंगा में क्यूँ नहाते हैं

शमा बेफ़िक्र हो के गलती है
सिर्फ परवाने जलते जाते हैं

साथ ग़म या ख़ुशी में देने को
अश्क अपने ही काम आते हैं

आज के रहनुमाँ हैं प्यासे को
ख़ुद समंदर में छोड़ आते हैं

धुंध आँखों में उतर आती है
याद नीरज वो जब आते हैं
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like