सितम जब ज़माने ने जी भर के ढाये - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सितम जब ज़माने ने जी भर के ढाये
भरी सांस गहरी बहुत खिलखिलाये

कसीदे पढ़े जब तलक खुश रहे वो
खरी बात की तो बहुत तिलमिलाये

न समझे किसी को मुकाबिल जो अपने
वही देख शीशा बड़े सकपकाये

भलाई किये जा इबादत समझ कर
भले पीठ कोई नहीं थपथपाये

खिली चाँदनी या बरसती घटा में
तुझे सोच कर ये बदन थरथराये

बनेगा सफल देश का वो ही नेता
सुनें गालियाँ पर सदा मुसकुराये

बहाने बहाने बहाने बहाने
न आना था फिर भी हजारों बनाये

गया साल नीरज तो था हादसों का
न जाने नया साल क्या गुल खिलाये
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशी