सिर्फ यादों के सहारे रात दिन - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सिर्फ यादों के सहारे रात दिन
पूछ मत कैसे गुज़ारे रात दिन

साथ तेरे थे शहद से, आज वो
हो गए रो-रो के खारे रात दिन

कूद जा, बेकार लहरें गिन रहा
बैठ कर दरिया किनारे रात दिन

बांसुरी जब भी सुने वो श्याम की
तब कहां राधा विचारे रात, दिन

आपके बिन जिंदगी बेरंग थी
अब धनक के रंग सारे रात दिन

है बहुत बेचैन बुलबुल क़ैद में
आसमाँ करता इशारे रात दिन

लौट आएंगे वो “नीरज” ग़म न कर
खो गये हैं जो हमारे रात दिन
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like