देख कर फूल सहम जाता है - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

कब अंधेरों से खौफ खाता है
वो जो तन्हाइयों में गाता है

ग़म तो अक्सर ये देखा है मैंने
उसका बढ़ता है जो दबाता है

काँटे आए हो जिसके हिस्से में
देख कर फूल सहम जाता है

कहना मुश्किल है प्यार में यारों
कौन देता है कौन पाता है

काश बरसात बन बिखर जाए
जो घटाओं सा मुझ पे छाता है

आप इसको मेरी कमी कह लें
मुझको हर कोई दिल से भाता है

हर बशर को उठा के हाथों में
वक़्त कठपुतली- सा नचाता है

नींद बस में मेरे नहीं नीरज`
जो चुराता है वो ही लाता है

 
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like