दर्द - नीरज दइया

नीरज दइयानीरज दइया22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads


दर्द के सागर में
मैं डूबता तिरता हूं
कोई नहीं थामता
मेरा हाथ ।

मैं नहीं चाहता
मेरी पीड़ा का
बखान
पहुंचे आप तक
या उन तक ।

लेकिन कोई चारा भी नहीं है
मेरे दर्द का
साक्षी है
मेरा शब्द-शब्द ।

अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा
नीरज दइया
About the poet

नीरज दइया

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like