मग़लूब[1] फलक पर है कोई जंग नहीं आज
शमशीर-ए-बर्क[2] की कोई तरंग नहीं आज
बादलों को हुई है मुक़म्मल फ़तेह हासिल
ये रंग है सुबोह का के कोई रंग नहीं आज
दिल दहलाती गरज, न वो गैज़ो-ग़ज़ब[3] है,
न जिगरे-फलक चाक, समा दंग नहीं आज
चादर है शम्स पर, मौसमे-अब्र की कुछ यूँ
चश्मे-नम की हुकूमत भी है तंग नहीं आज
फ़क़त अश्कों का मजमा, सब्ज़े-ज़ख्म में ठहरा
जश्ने-जीत शिकस्ता, के हौसले संग नहीं आज
मेरी दश्ते-ख़ामोशी का भी हाल है कुछ यूँ
के उड़ाने को उम्मीदों की पतंग नहीं आज
महफूस जहां से था, एक गोशा-ए-आफ़ीय्यत[4]
जाती थी वहाँ तक, क्या वो सुरंग नहीं आज
क्यों ये ज़ब्त है आया, क्यों कहर नहीं ढाया
क्यों कलम-ओ-जुबां मेरी, है दबंग नहीं आज
ऐसा तो नहीं है, मोजिज़ा[5] देखा नहीं हमने
हाल ये है पर नीना, हैरते-नैरंग[6] नहीं आज
शमशीर-ए-बर्क[2] की कोई तरंग नहीं आज
बादलों को हुई है मुक़म्मल फ़तेह हासिल
ये रंग है सुबोह का के कोई रंग नहीं आज
दिल दहलाती गरज, न वो गैज़ो-ग़ज़ब[3] है,
न जिगरे-फलक चाक, समा दंग नहीं आज
चादर है शम्स पर, मौसमे-अब्र की कुछ यूँ
चश्मे-नम की हुकूमत भी है तंग नहीं आज
फ़क़त अश्कों का मजमा, सब्ज़े-ज़ख्म में ठहरा
जश्ने-जीत शिकस्ता, के हौसले संग नहीं आज
मेरी दश्ते-ख़ामोशी का भी हाल है कुछ यूँ
के उड़ाने को उम्मीदों की पतंग नहीं आज
महफूस जहां से था, एक गोशा-ए-आफ़ीय्यत[4]
जाती थी वहाँ तक, क्या वो सुरंग नहीं आज
क्यों ये ज़ब्त है आया, क्यों कहर नहीं ढाया
क्यों कलम-ओ-जुबां मेरी, है दबंग नहीं आज
ऐसा तो नहीं है, मोजिज़ा[5] देखा नहीं हमने
हाल ये है पर नीना, हैरते-नैरंग[6] नहीं आज








