मेरे माज़ी, धुंआ हो कर, तुम खो गए हो कहीं - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads

मेरे माज़ी, धुंआ हो कर, तुम खो गए हो कहीं
ये अलग बात है, शायद, के तुम गए ही नहीं
कभी खुशबू, कभी सरगोशियाँ, बन बन के
तेरी गुज़री हुई साँसें, हैं, मुझे मिलने आतीं
हवा में, कब से हैं घुले, गुज़रे पलों के नगमें
लौट आतें हैं वो, सागर की लहरों की तरह,
और साहिल सा मैं बैठा हूँ शब्-ओ-रोज़ यहाँ
के एक रोज़ यूँ ही, सागर ही ना मैं बन जाऊँ
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories