लहर - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

समुन्दर की लहरों का क्या ये ही फ़साना[1] है
साहिल[2] तक पहुँचना और फ़ना[3] हो जाना है

सागर पर रवाँ[4] तो हैं, पर गहराई ना जानें
चलते हैं सतह पर के सतह पे ये ज़माना है

हवाओं से मिल जायेगी रफ़्तार है, लेकिन
ऊंचाई क्या पानी है, यह तह को बताना है

हासिल क्या है, मीलों सफ़र, करना है क्यों
आखिर में तो ख़ाक-ए-साहिल[5] को पाना है

लहर ख़त्म हो जाए मगर आब[6] रह जाए के
फिर नया सफ़र करेंगें, नई लहर बनाना है

लहरों का सिलसिला ये, यूँ चलता रहेगा
सागर ही है ठौर,[7] नीना ये ही ठिकाना है
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories