कुल्हाड़ी - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

 
चांद के पास तारे
तारों के पास आकाश
धरती के पास पेड़
पेड़ों पर फल-फूल
फल-फूल के पास आधी धरती आधा आकाश
आधी धरती आधे आकाश के बीच कुल्हाड़ी
कुल्हाड़ी के पास कंधा
मुस्कुराता है माली
उसके पास खाद हे किसी और को देने के लिए
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like