शुक्रिया - नीलेश माथुर

नीलेश माथुरनीलेश माथुर12 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads


जिन्होंने मुझे
स्नेह दिया
उनका तहे दिल से
शुक्रिया,
जो खेले
मेरी भावनाओं से
और जिन्होंने
जख्म दिए
उनका भी शुक्रिया,
उम्र यूँ ही गुज़र जाएगी
बीता हुआ
हर एक लम्हा
याद आएगा ,
बीते हुए लम्हों को
जब आईने में
देखता हूँ
रंग बिरंगी सी
तस्वीर उभर कर आती है,
कहीं कहीं
कुछ धब्बे ज़रूर हैं
कुछ घाव
और चोट के
निशान भी हैं
और संघर्ष की
दास्तान है,
पर फिर भी
बहुत हसीन लम्हों में
सिमटी है ज़िन्दगी मेरी !
नीलेश माथुर
About the poet

नीलेश माथुर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like