कुटुम्ब के आने पर घर - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

4 min read · 12.4K reads

दीदी भाभी के घर में सो जाएँगी
भईया छत पर, बाबूजी को भी वहीं आराम होता
पर कोई तो होगा, कुटुम्ब के साथ
वे सो रहेंगे
मम्मी के बॅसखट पर

मुर्गा पकाने की तकनीक होगी
सब्जी में, कड़ाही में तैरकर फूल जाएँगी पूड़ियां
खुल जाएगा मुँह
अचार के ठस्स भरे मर्तबान का

चौका जमेगा
सजेगा पीढ़ा
सब कुछ दिखेगा सबसे अच्छा
किसी को पता नहीं चलेगा कि घर में
घर के लोगों के लिए नहीं बची जगह

एक पत्थर
ख़त्म कर देता है नदी का संतुलन
पत्थरों की बारिश में कहाँ टिकेगा घर
ऊपर से आ ही जाते हैं कुटुम्ब वाले

किसी को नहीं पता
बाहर के कमरे में,
जहाँ उखड़ गया है दीवार का पलस्तर
बहुत करीने से चिपका है मुस्कराता हुआ तेन्दुलकर।
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ