पाँच सैकण्ड - निलय उपाध्याय

निलय उपाध्यायनिलय उपाध्याय28 Sept 1963

6 min read · 12.4K reads

पाँच सेकेण्ड का वह समय
पाँच जन्मों से अधिक सुखद था मेरे लिए

खड़ा था नाय गाँव के स्टेशन पर
लोकल आई
महिला स्पेशल थी
अगली का करना होगा इन्तज़ार
सोचकर खड़ा था कि पुकारा किसी ने
मुड़ के देखा -- अरे, गार्ड साहब ! आप
और सवार हो गया गार्ड के डिब्बे में

अगला स्टेशन भायन्दर
दस सेकेण्ड रूकी ,
चली तो पाँच सेकेण्ड लगा
प्लेटफ़ार्म पार करने में

क्या बताऊँ ,
कैसे बयान करूँ भाई
उन पाँच सेकेण्ड के बारे में
लगा जैसे दुनिया के
सबसे ख़ूबसूरत और सुगन्धित
अभी-अभी खिले, ओस कण भरे
तरह तरह के फूलों से खचाखच भरे
चन्दन वन की मेड़ पर निकला हूँ टहलने

हर पाँच मिनट बाद नया स्टेशन
और हर स्टेशन पर वहीं
पाँच सेकेण्ड
आह जैसे
आसमान में सितारो के बगीचे की मेड़ पर

ठूँस-ठूँस भरी
फ़ेफ़डो में साँस, आँखों में चित्र,
नाक में सुबास, नौकरी हो तो गार्ड की
ट्रेन हो तो महिला-स्पेशल
और समय हो तो सुबह का
क्यों गार्ड साहब ?

मुस्कराए गार्ड साहब
व्यंग्य था निगाहों मे, आज पूरे दिन
मेरी ड्यूटी है महिला-स्पेशल पर
कवि जी, छह बजे शाम को भी आ जाईएगा ज़रा
चलेंगे साथ, देखिएगा टहनी से टूटकर देवों के सिर
चढ़ने के बाद इन फ़ूलो का हाल
और ले जाइएगा कुछ अलग सुवास
कुछ अलग चित्र
असल ज़िन्दगी के भी
निलय उपाध्याय
About the poet

निलय उपाध्याय

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी