साइकिल और डाकमुंशी - नील कमल

नील कमलनील कमल15 Sept 1968

6 min read · 12.4K reads

कहना पड़ता है
कि सब ठीक है

कहना पड़ता था
गाँव के डाकमुंशी को
कि सब ठीक है
जबकि इस ठीक होने में
इकलौते बेटे की
लम्बी बीमारी भी होती थी
जो अनकही होती थी

कहे शब्दों में कितना कुछ
होता है अनकहा,
सुखों की तह में, पैबन्द
होते हैं कितने-कितने दुःख

डाकमुंशी की साइकिल थी
कि थमती नहीं थी,
एक को दूसरे से
दूसरे को तीसरे से
और कितनों को कितनों से
जोड़ती थी साइकिल की
एक घिस चुकी चेन

कहना फ़िर भी पड़ता था
कि सब ठीक है

जबकि तार, अपशकुन की तरह
सवार होकर आते थे, डाकमुंशी की
साइकिल पर
दुनिया को मुट्ठी में कर लेने का
मुहावरा, अभी उतरा नहीं था
लोगों की हथेलियों में
डाकमुंशी ही बाँच दिया करते थे
ख़त, गाँव की सबसे बूढ़ी औरत के लिए
और जवाब भी लिख दिया करते थे
उसके कमासुत के लिए
जो कहीं धनबाद या रानीगंज से
उसके लिए, भेजना नहीं भूलता था मनीऑर्डर

दुनिया के दो अलग ध्रुवों पर
बसे, प्यार करने वालों के बीच
संवदिया, डाकमुंशी कह भी तो नहीं सकता था
कि सब ठीक नहीं है

आख़िर, पृथ्वी के दोनों गोलार्धों के
ठीक मध्य, खड़ी थी एक पुरानी साइकिल
जिसपर बैठा डाकमुंशी, यदि कह देता
कि सब ठीक नहीं है
तो उतर ही जाती साइकिल की चेन
हो जाता ग़ज़ब-सा कुछ ।
नील कमल
About the poet

नील कमल

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय