दाढ़ी - नील कमल

नील कमलनील कमल15 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

अपराधी नहीं काटते दाढ़ी
दाढ़ी संन्यासी भी नहीं काटते

दाढ़ी में रहता है तिनका
तिनका डूबते का सहारा होता है

दाढ़ी वे भी नहीं काटते
जिनके पास इसके पैसे नहीं होते

दाढ़ी सिर्फ दाढ़ी नहीं होती
यह इतिहास के गुप्त प्रदेश में
उग आई झाड़ी है

इस झाड़ी में छिपे बटेर
ढ़ूँढ़ रहें हैं शंकराचार्य
ढूँढ़ रहे हैं शाही ईमाम ।
नील कमल
About the poet

नील कमल

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like