हलचल - नज़्म

नील अहमदनील अहमद30 Mar 1988

1 min read · 12.4K reads

मुझे अच्छा नहीं लगता

खड़ा ख़ामोश सा दरिया

कोई हलचल हो

तूफ़ाँ हो

कोई तो बादबाँ टूटे

कोई तो नाख़ुदा ऐसा हो जो बाद-ए-मुख़ालिफ़ को

पलट दे ज़ोर-ए-बाज़ू से

ना कश्ती डगमगाए उस की लहरों के तलातुम पर

ना कश्ती डोलती जाए हवा के रुख़ पे साहिल पर

बहुत गिर्दाब भी होंगे

बहुत भौंचाल आएँगे

हो ऐसा ना-ख़ुदा कि जो भँवर में डूब न जाए

ख़ुद अपनी ज़ात के ईक़ान पर बाहर निकल आए

यक़ीं हो आप पर तो साहिलों को छोड़ देते हैं

भरोसा हो बसीरत पर तो दरिया मोड़ देते हैं

यूँ अपने आप में तूफ़ान की हलचल मचा रक्खो

कि तुग़्यानी नहीं आती तो दरिया सूख जाते हैं

नील अहमद
About the poet

नील अहमद

जन्म : 30 Mar 1988 | कराची, सिंध

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीहम कुछ ऐसे तिरे दीदार में खो जाते हैंहम कुछ ऐसे तिरे दीदार में खो जाते हैंजैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानाभूलने वालेभूलने वाले तो ऐसे भूले हैंजैसे कि कुछ भूले ही न हों— हरे प्रकाश उपाध्यायकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य