रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया - निकहत बरेलवी

निकहत बरेलवीनिकहत बरेलवी

3 min read · 12.4K reads

रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया
जुनूँ में दश्त ओ बयाबाँ तमाम छान लिया

हर इक मक़ाम से हम सुर्ख़-रू गुज़र आए
क़दम क़दम पे मोहब्बत ने इम्तिहान लिया

गराँ हुई थी ग़म-ए-ज़िंदगी की धूप मगर
किसी की याद ने इक शामियाना तान लिया

तुम्हीं को चाहा बहरहाल और तुम्हारे सिवा
ज़मीन माँगी किसी से न आसमान दिया

ब-एहतियात चले राह-ए-ज़िंदगी फिर भी
जगह जगह हमें गर्द-ए-सफ़र ने आन लिया
निकहत बरेलवी
About the poet

निकहत बरेलवी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from निकहत बरेलवी

  1. अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैं - निकहत बरेलवी

    अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैंग़ुबार-ए-ख़ातिर अहबाब होते जाते हैं

    12.4K reads
  2. अब उस की याद सताने को बार बार आए - निकहत बरेलवी

    अब उस की याद सताने को बार बार आएवो ज़िंदगी जो तिरे शहर में गुज़ार आए

    12.4K reads
  3. ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई दे - निकहत बरेलवी

    ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई देइस बे-कराँ सुकूत में कुछ तो सुनाई दे

    12.4K reads
  4. ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैं - निकहत बरेलवी

    ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैंहमारा क्या है भला हम भी किस शुमार में है

    12.4K reads
  5. समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई - निकहत बरेलवी

    समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोईहवा पुर-शोर है लेकिन परेशानी नहीं कोई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like