अब उस की याद सताने को बार बार आए - निकहत बरेलवी

निकहत बरेलवीनिकहत बरेलवी

3 min read · 12.4K reads

अब उस की याद सताने को बार बार आए
वो ज़िंदगी जो तिरे शहर में गुज़ार आए

ये बेबसी भी नहीं लुत्फ़-ए-इख़्तियार से कम
ख़ुदा करे न कभी दिल पे इख़्तियार आए

क़दम क़दम पे गुलिस्ताँ खिले थे रस्ते में
अजीब लोग हैं हम भी कि सू-ए-दार आए

न चहचहे न सुरूद-ए-शगुफ़्तगी न महक
किसे अब ऐसी बहारों पे ए‘तिबार आए

जुनूँ को अब के गरेबाँ से क्या मिलेगा कि हम
ब-फ़ैज़-ए-मौसम-ए-गुल पैरहन उतार आए

तिरी लगन ने ज़माने की ख़ाक छनवाई
तिरी तलब में तमाम आरज़ुएँ हार आए

ये फ़ख़्र कम तो नहीं कू-ए-यार में ‘निकहत’
न शर्मसार गए थे न शर्मसार आए
निकहत बरेलवी
About the poet

निकहत बरेलवी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from निकहत बरेलवी

  1. अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैं - निकहत बरेलवी

    अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैंग़ुबार-ए-ख़ातिर अहबाब होते जाते हैं

    12.4K reads
  2. ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई दे - निकहत बरेलवी

    ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई देइस बे-कराँ सुकूत में कुछ तो सुनाई दे

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैं - निकहत बरेलवी

    ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैंहमारा क्या है भला हम भी किस शुमार में है

    12.4K reads
  4. रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया - निकहत बरेलवी

    रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लियाजुनूँ में दश्त ओ बयाबाँ तमाम छान लिया

    12.4K reads
  5. समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई - निकहत बरेलवी

    समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोईहवा पुर-शोर है लेकिन परेशानी नहीं कोई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like