समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई - निकहत बरेलवी

निकहत बरेलवीनिकहत बरेलवी

3 min read · 12.4K reads

समंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई
हवा पुर-शोर है लेकिन परेशानी नहीं कोई

तअज्जुब है तो बस अपनी वफ़ादारी के जज़्बे पर
हमे उस के बदले जाने पे हैरानी नहीं कोई

तसलसुल ख़्वाब-ए-ख़ुश-आसार का यूँ टूट जाने पर
तअस्सुफ़ है मगर ऐ दिल पशीमानी नहीं कोई

हम अपने आप ही के दर पए आज़ार रहते हैं
हमारा हम से बढ़ कर दुश्मन-ए-जानी नहीं कोई

इधर आने से पहले ही हमें मालूम था ‘निकहत’
ये वो रस्ता है जिस रस्ते में आसानी नहीं कोई
निकहत बरेलवी
About the poet

निकहत बरेलवी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from निकहत बरेलवी

  1. अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैं - निकहत बरेलवी

    अब अहल-ए-दिल हैं कि नायाब होते जाते हैंग़ुबार-ए-ख़ातिर अहबाब होते जाते हैं

    12.4K reads
  2. अब उस की याद सताने को बार बार आए - निकहत बरेलवी

    अब उस की याद सताने को बार बार आएवो ज़िंदगी जो तिरे शहर में गुज़ार आए

    12.4K reads
  3. ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई दे - निकहत बरेलवी

    ऐ दिल समाअतों पे सितम की दुहाई देइस बे-कराँ सुकूत में कुछ तो सुनाई दे

    12.4K reads
  4. ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैं - निकहत बरेलवी

    ग़ुबार-ए-राह के मानिंद रेह-गुज़ार में हैंहमारा क्या है भला हम भी किस शुमार में है

    12.4K reads
  5. रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया - निकहत बरेलवी

    रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लियाजुनूँ में दश्त ओ बयाबाँ तमाम छान लिया

    12.4K reads