शहर में दरिया-दिली की लन-तरानी और है

निगहत साहिबानिगहत साहिबा

1 min read · 12.4K reads

शहर में दरिया-दिली की लन-तरानी और है

पर मिरे पनघट से बहता है जो पानी और है

जो तिरी पस्ली से निकली थी वो कोई और थी

ये जो आँगन में खिली है शब की रानी और है

आरज़ू-ए-रंग में कोरी चुनरिया खो गई

मिल गई वापस जो वो मैली निशानी और है

चिमनियों से जो धुआँ उट्ठा था शायद ख़्वाब था

बंद दरवाज़ों के पीछे की कहानी और है

निगहत साहिबा
About the poet

निगहत साहिबा

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like